लक्ष्मी नगर में आधार कार्ड कैंप की धूम: कालिंदी फाउंडेशन ने लोगों को दिया सहारा

लक्ष्मी नगर विधानसभा में कालिंदी फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित आधार कार्ड कैंप ने क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान की है। यह कैंप दो दिन के लिए आयोजित किया गया था, लेकिन जनता की भारी भीड़ और परेशानी को देखते हुए इसे एक और दिन के लिए बढ़ा दिया गया।

कालिंदी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आधार कार्ड को लेकर लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए उनकी संस्था ने मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन के सहयोग से अपने रजिस्टरड कार्यालय पर यह कैंप लगाया।

कैंप के पहले दिन सुबह से ही लोगों ने लंबी कतारें लगा ली थीं। दिन भर लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे, और शाम तक कई घंटों की मेहनत के बाद भी उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

श्री मानवेन्द्र ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी उनकी संस्था क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम करती रहेगी। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएं और उनकी परेशानियों का समाधान किया जाए।”

इस कैंप की सफलता से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है, और सभी ने कालिंदी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी