पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में शनिवार देर रात एक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। रमेश पार्क, जे एक्सटेंशन के रिहायशी क्षेत्र में लगी इस आग की शुरुआत कथित तौर पर एक ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद हुई, जिसके बाद उठी चिंगारियां तेजी से पास की इमारतों तक फैल गईं।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चार रिहायशी इमारतें इसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में करीब 14 फ्लैट प्रभावित हुए
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।





