लापता पुलिस अफसर इंदौर से गिरफ्तार, 75 लाख की ठगी का पर्दाफाश

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के साइबर थाना में दर्ज मामलों के निपटारे में गड़बड़ी के चलते एक बड़ा घोटाला सामने आया है। इस घोटाले में खुद थाने का जांच अधिकारी (IO) ही फरार निकला, जो करीब चार महीने से लापता था। पुलिस टीम ने इंदौर से उसे उसकी महिला साथी समेत गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, साइबर थाना में दर्ज केसों की पड़ताल के दौरान अनियमितताएं पाई गई थीं। जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस अफसर ने फर्जी न्यायिक आदेशों के सहारे चार अलग-अलग फर्जी ट्रांजैक्शनों से करीब 75 लाख रुपये निकाल लिए थे।

जांच के दौरान साइबर थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर राहुल के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। 18 जुलाई को इंदौर के एमराल्ड सिटी इलाके में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी पुलिस अफसर अंकुर मलिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसकी महिला साथी भी पकड़ी गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 12 लाख रुपये नकद, 820 ग्राम सोने के सिक्के और बARS, 200 ग्राम सोने के आभूषण, 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, तीन एटीएम कार्ड और कई दस्तावेज बरामद किए।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने तीन और साथियों के नाम उजागर किए। उनकी निशानदेही पर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से मोहम्मद इल्यास, आरिफ उर्फ मोनू और शादाब को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह के बाकी सदस्यों और ठगी में इस्तेमाल हुए नेटवर्क का पता लगा रही है। माना जा रहा है कि यह गिरोह कई और ठगी के मामलों से जुड़ा हो सकता है।

  • Leema

    Related Posts

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव गंभीरता से सुने। बड़ी संख्या…

    शाहदरा में बड़ी कार्रवाई: 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली के शाहदरा जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बूटलेगर को गिरफ्तार किया है। Delhi Police की स्पेशल स्टाफ टीम ने दिलशाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शाहदरा में बड़ी कार्रवाई: 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

    शाहदरा में बड़ी कार्रवाई: 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

    “घबराएं नहीं, सही कदम उठाएं”—श्रमवीर उत्सव में मजदूरों को सिखाया गया जीवन बचाने का मंत्र

    “घबराएं नहीं, सही कदम उठाएं”—श्रमवीर उत्सव में मजदूरों को सिखाया गया जीवन बचाने का मंत्र

    बचपन में सही शिक्षा और कानून की समझ मिले तो बच्चे कभी भटकते नहीं”—DCP आर.पी. मीणा 

    बचपन में सही शिक्षा और कानून की समझ मिले तो बच्चे कभी भटकते नहीं”—DCP आर.पी. मीणा 

    कड़कड़डूमा लेबर कैंप में ‘खुशियों का मंच’, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    कड़कड़डूमा लेबर कैंप में ‘खुशियों का मंच’, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    “बचपन से कानून व शिक्षा का ज्ञान ही बच्चों को अपराध से दूर रखेगा: डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा”

    “बचपन से कानून व शिक्षा का ज्ञान ही बच्चों को अपराध से दूर रखेगा: डीसीपी शाहदरा आर.पी. मीणा”