लालकिला मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में धमाका, 8 की मौत; कई घायल, इलाके में दहशत

नई दिल्ली, सोमवार शाम।
दिल्ली के दिल कहे जाने वाले लालकिला इलाके में सोमवार शाम अचानक तब हड़कंप मच गया जब रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में तेज धमाका हुआ। धमाके के कुछ ही मिनटों में आग भड़क उठी और पास में खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

दिल्ली फायर विभाग को शाम के समय धमाके की कॉल मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग इतनी तेज थी कि बुझाने में टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी पहुंची और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया। शुरुआती जांच में धमाके की वजह का स्पष्ट पता नहीं चला है, लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के बाजारों और गलियों में कई मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस व फॉरेंसिक टीम कार के मलबे और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हादसा था या साज़िश।

Leema

Related Posts

BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व