लाल किला इलाके में जेबकतरे को रंगे हाथों दबोचा, मोबाइल बरामद

दिल्ली के लाल किला इलाके में गश्त कर रही पुलिस की सतर्कता ने एक जेबकतरे को रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना 18 मई की है जब संगम विहार निवासी मोहम्मद अमजद अपनी फैमिली के साथ लाल किला घूमने आया था। लौटते समय जैसे ही वह मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 3, जामा मस्जिद के पास डीटीसी बस में चढ़ रहा था, एक शातिर चोर ने उसकी जेब से मोबाइल और ₹10,000 रुपये नकद वाला पर्स निकाल लिया और फौरन अपने साथी को थमा कर फरार हो गया।

अमजद ने शोर मचाया और पीछा शुरू कर दिया। उसी समय मौके पर गश्त कर रहे पीपी रेड फोर्ट के कांस्टेबल देवी लाल ने तुरंत एक्शन लिया और दौड़कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान (27), निवासी माता वाली गली, गोंडा चौक के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से सैमसंग गैलेक्सी M-15 मोबाइल बरामद हुआ।

सलमान ने पूछताछ में बताया कि वह पहले से दो मामलों में शामिल रह चुका है और नशे की लत के कारण वह इस तरह की वारदातों में शामिल हुआ। फिलहाल पुलिस उसके फरार साथी परवेज की तलाश में जुटी है। मामला कोतवाली थाने में दर्ज है और जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    सुबह-सुबह लूट का खुलासा: दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

    उत्तर-पश्चिम जिले में दिल्ली पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की सब्जी मंडी इलाके की पीएस…

    “नशा नहीं, जिंदगी चुनो” – दिल्ली पुलिस का बड़ा अभियान 24 अप्रैल से शुरू

    देश में नशे के खिलाफ सख्त रुख को आगे बढ़ाते हुए नरेंद्र मोदी की “जीरो टॉलरेंस” नीति और नाश मुक्त भारत अभियान के तहत दिल्ली पुलिस 24 अप्रैल 2026 से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुबह-सुबह लूट का खुलासा: दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

    • By Leema
    • April 23, 2026
    सुबह-सुबह लूट का खुलासा: दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

    “नशा नहीं, जिंदगी चुनो” – दिल्ली पुलिस का बड़ा अभियान 24 अप्रैल से शुरू

    • By Leema
    • April 23, 2026
    “नशा नहीं, जिंदगी चुनो” – दिल्ली पुलिस का बड़ा अभियान 24 अप्रैल से शुरू

    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    • By Leema
    • April 22, 2026
    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    • By Leema
    • April 22, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 22, 2026
    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    • By Leema
    • April 21, 2026
    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व