विकी सन्यासी गैंग का कुख्यात बदमाश सेंसर पाल सिंह गिरफ्तार, दो मामलों में 2019 से था फरार



दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विकी सन्यासी गैंग के एक कुख्यात अपराधी सेंसर पाल सिंह उर्फ बबलू को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 2017 में पालम गांव में गोलीबारी कर हत्या की कोशिश और फिर एक शोरूम मालिक से रंगदारी मांगने के मामलों में वांछित था। वह 2019 में दोनों मामलों में कोर्ट द्वारा घोषित उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) था और तभी से फरार चल रहा था।

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि वह हापुड़-मोदीनगर रोड के आसपास देखा गया है। इसके बाद एक जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह IGI एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के रूप में काम करता था, जहां विकी सन्यासी से उसका संपर्क हुआ और वह गैंग में शामिल हो गया। गिरफ्तारी के बाद बेल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया और उत्तराखंड में ड्राइवर की नौकरी करते हुए कानून से बचता रहा।

पुलिस के अनुसार, सेंसर पाल अब हापुड़ में पिकअप वैन चलाकर रह रहा था और मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा था ताकि ट्रेस न हो सके। उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में हत्या की कोशिश, रंगदारी, अवैध हथियार और चोरी जैसे कुल 4 मामले दर्ज हैं।

अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में Max Pro Filtration के Water Softener Plant की सबसे ज्यादा बुकिंग

    दिल्ली-NCR में पानी की गुणवत्ता को लेकर बढ़ी जागरूकता, Water Softener System लोगों को आ रहा पसंद नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार Max Pro Filtration का…

    अंतरराष्ट्रीयव्यापार मेले में छाया केरल का हलवा, कराची हलवे को दे रहा टक्कर

    हॉल नंबर 12A में उमड़ रही खरीदारों की भीड़, स्वाद और गुणवत्ता के चलते बढ़ी मांग नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार केरल का हलवा लोगों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में Max Pro Filtration के Water Softener Plant की सबसे ज्यादा बुकिंग

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में Max Pro Filtration के Water Softener Plant की सबसे ज्यादा बुकिंग

    अंतरराष्ट्रीयव्यापार मेले में छाया केरल का हलवा, कराची हलवे को दे रहा टक्कर

    अंतरराष्ट्रीयव्यापार मेले में छाया केरल का हलवा, कराची हलवे को दे रहा टक्कर

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली