श्री रामधारी सिंह दिनकर की 116वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

बरवाला: राष्ट्रीय कवि श्री रामधारी सिंह दिनकर की 116वीं जयंती पर आज शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. दयानंद वत्स भारती ने देश की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम ऑल इंडिया इंडिपेंडेंट जर्नलिस्ट एंड राइटर एसोसिएशन के मुख्यालय में आयोजित किया गया।

डॉ. वत्स ने कहा कि दिनकर जी भारतीय संस्कृति के सच्चे वाहक थे और राष्ट्रीय चेतना के एक प्रखर कवि थे। उनके काव्य में देशभक्ति, उत्साह, विद्रोह, क्रोध और क्रांति की आवाजें बखूबी बयां की गई हैं, वहीं उन्होंने रोमांटिक भावनाओं को भी बखूबी व्यक्त किया है। उन्होंने दिनकर को एक आधुनिक कवि, श्रेष्ठ लेखक और निबंधकार बताया।

डॉ. वत्स ने आगे कहा कि आज की युवा पीढ़ी को दिनकर की साहित्य से प्रेरणा लेनी होगी, तभी हमारी संस्कृति और राष्ट्रीयता आगे बढ़ेगी। उन्होंने वर्तमान में देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों का भी जिक्र किया और कहा कि वर्तमान स्थिति युद्ध जैसी है। ऐसे में भारत के युवाओं को राजनीति के चुनौती को स्वीकार करना होगा।

उन्होंने कहा, “युवाओं में राष्ट्रीय रक्षा की भावना को जगाना अत्यंत आवश्यक है। दिनकर की ऊर्जा और वीरता से भरी कविताएँ आज भी युवाओं में उत्साह भरने की क्षमता रखती हैं।”

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति समर्पित लोगों ने भी भाग लिया और दिनकर की काव्य-प्रतिभा को सराहा।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व