संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट की हुई घोषणा

 रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 20 मार्च 2026 को देगी सिनेमाघरों में दस्तक संजय लीला भंसाली की अगली बड़ी फिल्म, जिसका नाम “लव एंड वॉर” है, वह अपने घोषणा के समय से ही दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर रही है। बता दें कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म के बारे में दर्शक और ज्यादा जानने के लिए बेसब्र हो रहे हैं। ऐसे में सामने आए एक बड़े अपडेट के मुताबिक, यह मच अवेटेड फिल्म 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज के समय कुछ बड़े त्योहारों के कारण छुट्टियों का माहौल रहने वाला है।

संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर के लिए बढ़ाते हुए एक्साइटमेंट के बीच यह एक जबरदस्त अपडेट है। यह फिल्म 20 मार्च 2026 को ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।इस तरह से फिल्म सबसे लंबी छुट्टियों का फायदा उठाने वाली है, क्योंकि रमजान, रामनवमी और गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्योहार एक के बाद एक आ रहे हैं। यह एक बड़ी फिल्म को रिलीज करने का सही समय है, क्योंकि इससे लोगों को पूरे छुट्टियों के मौसम में इसे एंजॉय करने का मौका मिलेगा।

कहना होगा कि इस अनाउंसमेंट के साथ एक्साइटमेंट बढ़ गई है। संजय लीला भंसाली की फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे टैलेंटेड एक्टर्स को बड़े पर्दे पर एक साथ देखना बहुत ही एक्साइटिंग होने वाला है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार