सत्य की ताकत तोप से भी ज्यादा प्रभावी: एमसीयू में माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान में गूंजा पत्रकारिता का स्वर”

मखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ जर्नलिज्म अंड कम्युनिकेशन आयोजित माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान में पत्रकारिता के मूल्यों, साहस और बदलते स्वरूप पर गंभीर मंथन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्रा और प्रख्यात लेखक मनोज श्रीवास्तव ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आज पत्रकारिता में लोकहित से ज्यादा महत्वाकांक्षाएं हावी हो रही हैं।

अच्युतानंद मिश्र ने कहा कि आजादी से पहले की पत्रकारिता में नैतिकता और समाज के प्रति समर्पण सर्वोच्च था, जबकि आज मूल्यों में गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने मखनलाल चातुर्वेदी को केवल पत्रकार नहीं बल्कि एक योद्धा संपादक बताते हुए कहा कि उनकी लेखनी ने देश की राजनीति, साहित्य और संस्कृति को नई दिशा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता में संस्थागत साहस की आज सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब शब्द सत्य से निकलते हैं, तो उनका प्रभाव किसी तोप से कम नहीं होता। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी के उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी लेखनी इतनी प्रभावशाली थी कि अंग्रेजों के समय एक कसाईखाने की योजना तक बंद करनी पड़ी।

कार्यक्रम में कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में अच्युतानंद मिश्र के योगदान को याद किया। इस दौरान छात्रों द्वारा तैयार ‘विकल्प’ समाचार पत्र का विमोचन भी किया गया और एमपी ऑनलाइन की ओर से विश्वविद्यालय को ई-रिक्शा भेंट किया गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे, जहां पत्रकारिता के मूल्यों और उसकी जिम्मेदारियों पर गहराई से चर्चा हुई।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी