सदर बाजार में सक्रिय था स्कूटी चोर-स्नैचर, पुलिस ने दबोचा — चोरी की स्कूटी बरामद

उत्तर जिला दिल्ली की सदर बाजार थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर और झपटमार को गिरफ्तार कर इलाके में वाहन चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की स्कूटी का इस्तेमाल कर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी भी बरामद कर ली है।

19 अप्रैल 2025 को सराय खलील, सदर बाजार निवासी अधिवक्ता मोहम्मद अरहम ने अपनी स्कूटी की चोरी को लेकर ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 और 19 अप्रैल की दरम्यानी रात उनकी स्कूटी एनटॉर्क (नंबर DL8SCR-775-IX) घर के पास से चोरी हो गई थी।

मामले की जांच के लिए एसआई प्रताप विक्रम की अगुवाई में एक टीम गठित की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल मुकुल त्यागी, नीरज, पंकज और कांस्टेबल अमित शामिल थे। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी चोरी करते दिखे। गुप्त सूत्रों की मदद से उनकी पहचान की गई और थाना स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी सतर्क किया गया।

15 मई की दोपहर करीब 2 बजे शिंगारा चौक पर लगाए गए वाहन चेकिंग पिकेट के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसे टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। स्कूटी की नंबर प्लेट की जांच में पुष्टि हुई कि यह वही वाहन था जो अरहम की शिकायत में दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय सोहैल निवासी ए-ब्लॉक, नबी करीम, दिल्ली के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सिर्फ सातवीं कक्षा तक पढ़ा है और गलत संगत में पड़कर नशे की लत का शिकार हो गया। उसने कबूला कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूटी की लॉक तोड़ने के बाद उसे चुरा ले गया था और उसी पर सवारी करते हुए स्नैचिंग की वारदातों की तलाश में घूम रहा था।

फिलहाल उसका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी स्नैचिंग और वाहन चोरी के दो मामलों में शामिल रह चुका है।

डीसीपी राजा बंथिया ने बताया कि इस कार्रवाई से सदर बाजार क्षेत्र में वाहन चोरी के मामलों पर रोक लगाने में बड़ी मदद मिली है। आगे की पूछताछ व जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन