समर फील्ड्स स्कूल में विंटर वंडरलैंड कार्निवल का सफल आयोजन

“मेलों से अपनापन बढ़ता
रंग प्रेम का मन पर चढ़ता,
मानव सामाजिक होने का
पाठ,इन्हीं मेलों से पढ़ता।”

समर फील्ड्स स्कूल, ग्रेटर कैलाश-1, नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक स्कूल कार्निवल, विंटर वंडरलैंड, विद्यालय प्रांगण में 20 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिकूल मौसम के बावजूद छात्रों, पूर्व छात्रों और अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री विनय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय निदेशक, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन, दक्षिण एशिया, विद्यालय चेयरमैन श्री इंद्रदेव गुप्ता, निदेशक श्री राहुल गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी अग्रवाल और कैम्ब्रिज हेड सुश्री नीरा कनोजिया ने किया। बुरुंडी गणराज्य के भारत स्थित दूतावास में राजदूत, महामहिम मेजर जनरल अलोयस बिजिंदावी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा और बढ़ा दी। सुबह 10:00 बजे शुरू हुए इस कार्निवल में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए विविध गतिविधियाँ और आकर्षण थे। इस कार्यक्रम में एक मनोरंजक जादू का शो, कई तरह के खाने-पीने के स्टॉल और महिलाओं के लिए कपड़े , आभूषण, बैग व बच्चों के लिए खिलौने आदि बेचने वाले शॉपिंग स्टॉल शामिल थे। फेस आर्ट फन बूथ ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता को बढ़ावा दिया, जबकि झूले रोमांच पसंद करने वालों को वहीं रोके रहे ।डीजे द्वारा संगीतमय मनोरंजन, कार्टून पात्रों की उपस्थिति और मधुर क्रिसमस कैरोल की प्रस्तुति ने उत्सव के माहौल को और भी मनमोहक बना दिया। छात्रों द्वारा प्रभावशाली प्रस्तुतियों और सांता क्लॉज़ की विशेष उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी समृद्ध बना दिया। आगंतुकों को यादगार पलों को कैद करने के लिए सेल्फी कॉर्नर की व्यवस्था की गई थी। खेल, प्रतिभा प्रदर्शन और आकर्षक पुरस्कारों वाले लकी ड्रॉ जैसे अतिरिक्त आकर्षणों ने पूरे दिन छात्रों , शिक्षकों व अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की। समर फील्ड्स स्कूल कार्निवल की भव्य सफलता में सहयोग और समर्थन देने वाले सभी उपस्थित लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। यह कार्यक्रम सभी के लिए एक यादगार अनुभव था। आने वाले वर्षों में भी इस परम्परा को आगे बढ़ाने हेतु विद्यालय प्रबंधन कटिबद्ध है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान