सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पश्चिमी जिले में भव्य ‘यूनिटी मार्च’, देशभक्ति के रंग में रंगी सड़के

नई दिल्ली, 15 नवंबर 2025 — भारत रत्न और देश की एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पश्चिमी जिले में आज एक भव्य और उत्साहपूर्ण यूनिटी मार्च निकाला गया। पूर्वी जनकपुरी से तिलक नगर तक निकले इस पैदल मार्च की अगुवाई पश्चिमी लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत ने की। उनके साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, हरी नगर से विधायक श्याम शर्मा, निगम पार्षद उर्मिला गंगवाल और सुमन त्यागी, पश्चिमी जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बक्शी सहित जिला एवं मंडल के कई पदाधिकारी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान पश्चिमी जिला प्रशासन की ओर से डीएम वंदना राव, एडीएम डॉ. अतीश कुमार गुप्ता और एसडीएम इति अग्रवाल भी अपने अधिकारियों के साथ मौजूद रहीं। शुरुआत में स्कूल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उत्सव का माहौल और जीवंत बना दिया। सांसद कमलजीत सहरावत ने अपनी मां की स्मृति में एक पौधा भी रोपा और सेल्फी पॉइंट पर लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

मार्च के दौरान संबोधित करते हुए सांसद सहरावत ने कहा कि आज भारत की जो एकता और अखंडता हम देखते हैं, वह सरदार पटेल की अद्भुत दूरदृष्टि और कठोर संकल्प का परिणाम है। उन्होंने याद दिलाया कि अंग्रेजों की चाल को भांपकर पटेल ने देशभर की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत की नींव मजबूत की।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का यह अद्वितीय योगदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण डंग, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाती शर्मा, महामंत्री रेखा यादव, उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू, संदीप जैन, चरनजीत सिंह, नितिन भाटिया, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

यूनिटी मार्च में लोगों का जोश देखते ही बनता था—देशभक्ति के गीतों पर कदम ताल करते प्रतिभागी देश के प्रति सम्मान और गर्व की भावना से सराबोर नजर आए।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी