“सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” का ऐतिहासिक शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाएं शुरू कीं

नई दिल्ली। राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” अभियान का शुभारंभ करते हुए महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चार महत्वाकांक्षी योजनाएं लॉन्च कीं। इस अवसर पर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और कई मंत्री एवं हजारों लाभार्थी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति ने दिल्ली सरकार की ‘लखपति बिटिया योजना’, ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ के तहत डीबीटी हस्तांतरण, ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ और होली-दीवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना की शुरुआत की। ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ अभियान के तहत 40,642 पात्र बालिकाओं के खातों में 100.25 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए। राष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा जब महिलाएं आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सम्मानित हों। उन्होंने महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की समान भागीदार बताते हुए समाज से बेटियों को शिक्षित और सुरक्षित माहौल देने की अपील की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ योजनाओं का शुभारंभ नहीं, बल्कि जन्म से आत्मनिर्भरता तक बेटी की पूरी यात्रा को सुरक्षित करने का संकल्प है। नई ‘लखपति बिटिया योजना’ के तहत जन्म से लेकर स्नातक या व्यावसायिक डिप्लोमा तक 61 हजार रुपये चरणबद्ध जमा किए जाएंगे, जो ब्याज सहित 21 वर्ष की आयु तक लगभग 1.25 लाख रुपये हो जाएंगे। इस योजना में बाल देखभाल संस्थानों में रह रहीं बच्चियों को भी शामिल किया गया है और सरकार अभिभावक की भूमिका निभाएगी।

‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ को महिलाओं की गरिमा और सुरक्षित आवाजाही का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्ड डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के साथ भविष्य में मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन में भी उपयोगी होगा, जो ‘वन नेशन–वन कार्ड’ विजन के अनुरूप है। इसके अलावा राशन कार्ड धारक परिवारों को होली और दीवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे घरेलू खर्च में राहत मिलेगी।

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इसे दिल्ली में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और गरिमा के चार स्तंभों पर आधारित ये योजनाएं लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ‘सशक्त नारी’ से ‘समृद्ध दिल्ली’ और ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा।

  • Leema

    Related Posts

    WhatsApp से ‘स्टॉक रिटर्न’ का झांसा, साइबर ठगी का भंडाफोड़—CS छात्र गिरफ्तार

    दिल्ली में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस की साइबर शाहदरा टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कंपनियों और बैंक…

    दिल्ली में एग्जाम के बाद छात्र पर जानलेवा हमला, 2 घंटे में आरोपी दबोचे

    नई दिल्ली — राजधानी में छात्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    WhatsApp से ‘स्टॉक रिटर्न’ का झांसा, साइबर ठगी का भंडाफोड़—CS छात्र गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 23, 2026
    WhatsApp से ‘स्टॉक रिटर्न’ का झांसा, साइबर ठगी का भंडाफोड़—CS छात्र गिरफ्तार

    दिल्ली में एग्जाम के बाद छात्र पर जानलेवा हमला, 2 घंटे में आरोपी दबोचे

    • By Leema
    • March 23, 2026
    दिल्ली में एग्जाम के बाद छात्र पर जानलेवा हमला, 2 घंटे में आरोपी दबोचे

    नबी करीम में मोबाइल स्नैचर दबोचा, फिरौती मांगने का शातिर तरीका आया सामने

    • By Leema
    • March 23, 2026
    नबी करीम में मोबाइल स्नैचर दबोचा, फिरौती मांगने का शातिर तरीका आया सामने

    पश्चिम विहार में दिनदहाड़े स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश चंद घंटों में दबोचे, कई वारदातों का खुलासा

    • By Leema
    • March 23, 2026
    पश्चिम विहार में दिनदहाड़े स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश चंद घंटों में दबोचे, कई वारदातों का खुलासा

    कड़ी मेहनत और निरंतर सीख ही सफलता की कुंजी : प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड

    • By Leema
    • March 23, 2026
    कड़ी मेहनत और निरंतर सीख ही सफलता की कुंजी : प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड

    मयूर विहार में लूटकांड का घंटों में खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 22, 2026
    मयूर विहार में लूटकांड का घंटों में खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार