साइबर सेल ने दबोचा अंतरराज्यीय कुख्यात अपराधी, हथियार और डकैती के मामलों में था फरार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुनीत, जो शाहदरा का रहने वाला है, डकैती, लूट और झपटा मारने जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे मानसरोवर पार्क इलाके से एक सटीक तकनीकी और ज़मीनी निगरानी के ज़रिए पकड़ा।

पुनीत पर थाना दयालपुर में दर्ज एफआईआर संख्या 335/2020 के तहत कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया था। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा, लेकिन पुलिस की सतर्क निगरानी के आगे वह ज्यादा दिनों तक बच नहीं सका।

15 मई 2025 को हेड कॉन्स्टेबल आनंद कुमार को विशेष सूचना मिली कि पुनीत एक बार फिर दिल्ली में एक्टिव है। इसके बाद साइबर सेल ने तकनीकी निगरानी शुरू की और मानसरोवर पार्क इलाके में उसकी गतिविधियों का पता लगाया। जैसे ही वह एक मकान से बाहर निकला और पुलिस की आहट पाकर भागने की कोशिश की, टीम ने उसे घेर कर धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह पहले मानेसर (हरियाणा) की एक निजी कंपनी में काम करता था लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह अपराध की दुनिया में कूद पड़ा। वहीं उसकी मुलाकात सलमान और फरमान जैसे अपराधियों से हुई और 2020 में उन्होंने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

इस ऑपरेशन को इंस्पेक्टर संदीप सिंह के नेतृत्व में और एसीपी अनिल शर्मा की देखरेख में अंजाम दिया गया। इस सफलता से दिल्ली पुलिस ने न सिर्फ एक घोषित अपराधी को पकड़ा, बल्कि दिल्ली में सक्रिय संगठित अपराधियों को भी एक कड़ा संदेश दिया है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार