साउथ कैंपस पुलिस के शिकंजे में शातिर स्नैचर, तीन पुराने मामलों का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले की पुलिस ने साउथ कैंपस थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 28 वर्षीय कुख्यात अपराधी प्रदीप कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है, जो थाना चाणक्यपुरी, आर.के. पुरम और सरोजिनी नगर में दर्ज हैं।

मामला 15 जून 2025 की रात का है, जब लगभग 9:30 बजे सेंट मार्टिन, बेनिटो जुआरेज़ मार्ग के पास एक युवती से मोबाइल स्नैचिंग की वारदात हुई। पीसीआर कॉल मिलते ही एसआई विजय सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़िता से बातचीत की। पीड़िता, जो चाणक्यपुरी स्थित डिफेंस ऑफिसर एनक्लेव की निवासी है, ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला करने की कोशिश की और मोबाइल छीन लिया। इस आधार पर थाना साउथ कैंपस में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआई सूरज, एसआई सुंदर, एएसआई सतपाल, हेड कांस्टेबल नरपत और कांस्टेबल अंकुर की विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और गुप्त सूचनाएं जुटाई गईं। तकनीकी सुरागों और फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार मंडल की पहचान की, जो मुनिरका गांव का रहने वाला है और पहले भी कई समान अपराधों में लिप्त रह चुका है।

लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी को मुनिरका गांव से गिरफ्तार कर लिया। 8 अगस्त 2025 को हुई न्यायिक पहचान परेड (ज्यूडिशियल TIP) में पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया और वारदात में उसकी संलिप्तता की पुष्टि की।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा