साउथ दिल्ली में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, मेहरौली पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस की मेहरौली थाना टीम ने दो सक्रिय लुटेरों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन, चार्जर, एक वॉलेट और 4000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पहली घटना 8 फरवरी की है, जब एक शख्स से तंदूर वाली गली में उसका नया मोबाइल फोन और 4000 रुपये लूट लिए गए। मामले की जांच के लिए SI अशुतोष मिश्रा और HC महेश के नेतृत्व में टीम बनाई गई। CCTV फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी आकाश उर्फ मोनू डीके को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और 2000 रुपये बरामद किए।

दूसरी घटना 9 फरवरी की रात चतरपुर पहाड़ी इलाके में हुई, जहां 23 वर्षीय युवक से दो बदमाशों ने जबरन वॉलेट छीन लिया, जिसमें 5000 रुपये और उसका आधार कार्ड था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने CCTV फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की। तकनीकी सर्विलांस से तुषार कश्यप की लोकेशन का पता चला, जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से आधार कार्ड और 2000 रुपये बरामद हुए। पुलिस अब उसके साथी की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश उर्फ मोनू डीके पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है, जबकि तुषार कश्यप एक अन्य मामले में वांछित था। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लूटपाट करने वाले अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद