साउथ-वेस्ट साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, निवेश के नाम पर 41 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार

दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले की साइबर पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर रिटायर्ड कर्नल से 41.45 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहीम खान (24) निवासी बाड़मेर, राजस्थान और इंद्र कुमार सहानी (36) निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई है। इनके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पीड़ित को वॉट्सऐप के जरिए एक फर्जी डिजिटल गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से जोड़ा गया, जहां उसे डॉलर में मुनाफा दिखाकर लगातार निवेश कराया गया। जब मुनाफा एक करोड़ रुपये तक पहुंच गया और पीड़ित पैसे निकालना चाहता था, तब ठगों ने टैक्स के नाम पर 31.5 लाख रुपये और मांग लिए।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी देशभर के बैंक खाताधारकों से संपर्क कर उन्हें अहमदाबाद बुलाते थे और होटलों से ठगी का नेटवर्क चलाते थे। रहीम खान विदेशी ऑपरेटरों, खासकर कुछ चीनी नागरिकों से टेलीग्राम के माध्यम से जुड़ा था। ये लोग मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कर खाते को रिमोट एक्सेस देकर फ्रॉड को अंजाम देते थे। अब तक 30 से अधिक म्यूल अकाउंट का खुलासा हो चुका है।

पुलिस का कहना है कि इस गैंग में और भी आरोपी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    नई दिल्ली से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 1400 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर केंद्रीय…

    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    नई दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है। अब अभिभावकों को किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी किसी एक तय दुकान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    • By Leema
    • April 30, 2026
    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    • By Leema
    • April 30, 2026
    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    दिल्ली में ‘बिहारी अस्मिता’ का कत्ल: पुलिस की गोली, खगड़िया का लाल और नफरत का वो आखिरी सवाल

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में ‘बिहारी अस्मिता’ का कत्ल: पुलिस की गोली, खगड़िया का लाल और नफरत का वो आखिरी सवाल

    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    • By Leema
    • April 29, 2026
    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 29, 2026
    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार