सागरपुर पुलिस ने दो साल से तड़ीपार आरोपी को दबोचा

नई दिल्ली। साउथ वेस्ट जिले की सागरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तड़ीपार अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर इलाके में घूम रहा था। आरोपी की पहचान रवि कुमार (43) निवासी सागरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है, जो पहले भी आबकारी एक्ट और जुआ एक्ट के पांच मामलों में लिप्त रह चुका है।

पुलिस के अनुसार इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने और आम जनता को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से सागरपुर थाने की टीम को नियमित रूप से सक्रिय अपराधियों और तड़ीपार व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एटीओ इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व और एसीपी अनिल शर्मा की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें एचसी रामनारायण, एचसी राजकुमार, एचसी सचिन और कांस्टेबल अरविंद शामिल थे।

13 जुलाई 2025 को गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि तड़ीपार रवि कुमार इलाके में मौजूद है, जिसे 22 मार्च 2024 को एडीशनल डीसीपी साउथ वेस्ट ने दो साल के लिए तड़ीपार घोषित किया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी अपने इलाके में मौजूदगी का कोई वैध दस्तावेज, कोर्ट का स्टे या अन्य राहत आदेश नहीं दिखा पाया। लिहाजा आरोपी के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 53/116 के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और एक्सटर्नमेंट सेल को भी इस कार्रवाई की जानकारी दी गई। इस कार्रवाई से साफ है कि साउथ वेस्ट जिला पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने में कोई कोताही नहीं बरत रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह चौकस है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन