सीमापुरी में लुटेरों की गोलीबारी, ट्रैफिक पुलिस और जनता ने मिलकर दबोचा

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो हथियारबंद स्नैचरों ने चेन लूटने के बाद ट्रैफिक पुलिस पर फायरिंग कर दी। ये घटना सुबह करीब 7:20 बजे हुई जब राहुल नामक व्यक्ति से चेतक मार्केट में बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद भागते हुए जब आरोपी चिंतामणि चौक के पास पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां ट्रैफिक पुलिस चालान काट रही थी, तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई।

इस पर एक आरोपी ने ट्रैफिक कर्मियों पर गोली चला दी, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। बहादुरी दिखाते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों ने दोनों बदमाशों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान (27) निवासी नंद नगरी और वारिस (30) निवासी ग्राम अमरोला, गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इनके पास से दो देशी पिस्तौल और लूटी गई सोने की चेन बरामद की गई है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन