सीसीटीवी ने खोला राज: नबी करीम का कुख्यात झपटमार चढ़ा पुलिस के हत्थे

दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में मोबाइल और नकदी झपटने वाले एक कुख्यात झपटमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अरुण उर्फ नाटा को सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर पकड़ने में सफलता मिली।
घटना 15 जून की है, जब पुल पहाड़गंज के पास शिकायतकर्ता से मोबाइल फोन और ₹1500 नकद झपट लिए गए थे। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की।
जांच में सामने आए एक संदिग्ध को कबीर होटल के पास देखा गया, जिसके हुलिए से उसे पहचानकर पुलिस ने कुड़ा खत्ता, कुतुब रोड इलाके से धर दबोचा। आरोपी अरुण उर्फ नाटा थाना नबी करीम का जाना-पहचाना हिस्ट्रीशीटर है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं