सेवा भारती का सेवा सम्मान समारोह: 22 विभूतियों को मिलेगा सम्मान, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि


समाज की 22 विभूतियों को सम्मानित करेगी सेवा भारती….नई दिल्ली। समाज में विभिन्न सेवा प्रकल्पों का संचालन करने वाली संस्था सेवा भारती 14 दिसम्बर को सेवा सम्मान समारोह का आयोजन कर रही हैं। सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक प्रमुख सेवा प्रकल्प हैं जो 1979 से सामाजिक सेवा में रत है। सेवा भारती द्वारा शिक्षा, चिकित्सा, स्वरोजगार, महिला स्वावलंबन, कुष्ट निवारण, अनाथ बच्चों की देखभाल और बालवाड़ी सहित अनेक सेवा कार्य किए जा रहे है। देश भर में 1 लाख 80 हजार सेवा कार्यों के माध्यम से संस्था समाज में विभिन्न स्तर पर सेवा प्रदान करती है। समाज में किए जाने वाले अनेक सेवा कार्य अनेक सामाजिक विभूतियों के सहयोग से संचालित होते हैं। ऐसे ही सेवाभावी व्यक्तियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सेवा भारती द्वारा 14 दिसबंर को दिल्ली में सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर सेवा भारती दिल्ली प्रान्त अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में 9 केटेगरी के अंतर्गत चयनित किए लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत परित्याग बच्चे, नारी शक्तिकरण,शिक्षा एवं कौशल विकास, प्राकृतिक आपदा,स्वास्थ्य, सामाजिक विकास एवं जनचेतना जागरण, रोजगार एवं क्षमता विकास, असहाय एवं वर्ध्दों के लिए सेवा कार्य एवं अंतिम संस्कार में सहयोग जैसी केटेगरी शामिल है। सेवा भारती द्वारा इस वर्ष सेवा रत्न से झण्डेवालान देवी मंदिर को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 21 सामाजिक विभूतियों को सेवा भूषण प्रदान किया जाएगा। सेवा रत्न के लिए चयनित किए गए श्री सुभाष गुप्ता जी को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया जा रहा हैं।श्री रमेश अग्रवाल ने बताया कि सेवा भूषण से सम्मानित होने वाले अन्य लोगों में श्री यशपाल गुप्ता, श्री वेदप्रकाश वडेरा, श्री तुषार गुप्ता, जादूगर सम्राट शंकर, श्री अजय गुप्ता, सत्य भूषण जैन, डॉक्टर संजय सचदेवा, श्री संजय दत्ता, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्री सौरभ गर्ग,सरदार हरमनजीत सिंह,श्री बजरंग गुप्ता,श्री गोपाल वर्मा,श्री अनूप छावछरिया एवं श्रीमती रीता छावछरिया,श्री राकेश गुप्ता, श्री संजीव मोंघा, श्री सुभाष जैन, श्रीमती अंजू जैन, श्रीमती अलका बेगानी एवं सरदार नरेंद्र सिंह चहल शामिल हैं। इसके साथ ही सेवा भारती द्वारा इस वर्ष पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड और भाउराव देवरस सेवा न्यास को भी सेवा भूषण के लिए चुना है।14 दिसम्बर को दिल्ली के अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। श्री आलोक कुमार जी सर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय भारत मारुति लिमिटेड के सीएमडी श्री सुरेन्द्र आर्य जी द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सेवा भारती दिल्ली प्रान्त के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने बताया कि सेवा भारती प्रति वर्ष समाज के सेवाभावी व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्य करती हैं।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा। शाहदरा जिले की एएटीएस टीम ने वाहन चोरी और अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी पिस्तौल, 8 एमएम का जिंदा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार