हरियाणा से हो रही अवैध शराब सप्लाई का पर्दाफाश, 123 कार्टन ज़ब्त – कुख्यात सप्लायर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 अगस्त 2025।
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। थाना आनंद पर्वत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 123 कार्टन यानी कुल 6150 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की और एक आदतन सप्लायर को गिरफ्तार किया। साथ ही, शराब की तस्करी में इस्तेमाल की गई महिंद्रा पिक-अप गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से आनंद पर्वत–नेहरू नगर इलाके में पुलिस द्वारा गहन गश्त और निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस को इनपुट मिले थे कि हरियाणा से शराब की बड़ी खेप लगातार दिल्ली लाई जा रही है। इसी सिलसिले में 24 अगस्त की रात गली नंबर 10, एचआर रोड, आनंद पर्वत इलाके में पुलिस ने एक संदिग्ध महिंद्रा पिक-अप को रोकने का प्रयास किया। चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे धर दबोचा। गाड़ी की तलाशी लेने पर 123 कार्टन अवैध शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेंद्र पाठक उर्फ पांडे (29), निवासी नेहरू नगर, आनंद पर्वत, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना आनंद पर्वत में एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र हरियाणा के एल-1 वेंडर्स से शराब की बड़ी खेप खरीदता था और उसे महिंद्रा पिक-अप जैसे कमर्शियल वाहनों के जरिए दिल्ली लाकर सप्लाई करता था। पुलिस को चकमा देने के लिए वह लगातार रूट और समय बदलता रहता था। शराब की यह सप्लाई आनंद पर्वत, पटेल नगर और आसपास के क्षेत्रों में की जाती थी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और इससे पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुका है। उस पर पहले भी एक्साइज एक्ट और चोरी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और स्थानीय सप्लायरों तक पहुंचने के लिए पूछताछ कर रही है।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी निधिन वल्सन ने कहा कि अवैध शराब सप्लाई के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी