₹32.3 लाख की हाई-टेक निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, पांच राज्यों से आरोपी गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने ₹32.3 लाख की ठगी के एक हाई-टेक निवेश घोटाले का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह व्हाट्सएप के ज़रिए लोगों को शेयर मार्केट और IPO में मोटे मुनाफे का झांसा देकर फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म पर ठगी को अंजाम देता था।

शिकायतकर्ता आशीष भारद्वाज को फर्जी वित्तीय सलाहकार बनकर “विशाल शर्मा” और “उषा रानी” नामक लोगों ने पहले छोटा मुनाफा दिखाया और फिर धीरे-धीरे ₹32.3 लाख तक की रकम हड़प ली। जैसे ही उन्होंने पैसे वापस मांगे, उनके खाते पर फर्जी पेनल्टी लगाकर फ्रीज कर दिया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि ठगी के इस खेल में चीन और कंबोडिया के नेटवर्क भी शामिल हैं। आरोपी डिजिटल बैंकिंग, क्रिप्टोकरेंसी और फर्जी कंपनियों के जरिए लाखों रुपये विदेश भेजते थे। साइबर थाना टीम ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मास्टरमाइंड विक्की बोरा और IIT रूड़की से एथिकल हैकिंग में प्रशिक्षित गिरीश पांडे जैसे तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं।

पुलिस ने दो मोबाइल फोन, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं और करीब ₹5 करोड़ की मनी ट्रेल का भी खुलासा किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार