10 लाख की फोटोग्राफी किट चोरी कर भागा टैक्सी ड्राइवर, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के आर.के.पुरम इलाके में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले टैक्सी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी योगेश, जो एक निजी टैक्सी चालक है, ने करीब 10 लाख रुपये की कीमत वाले हाई-एंड कैमरे, ड्रोन, लेंस, स्टैंड और अन्य फोटोग्राफी उपकरणों के साथ एक मारुति अर्टिगा कार चुरा ली थी।

30 अप्रैल की शाम ग्रेटर नोएडा से एक कार्यक्रम में जाने के लिए फोटोग्राफर इस्लामुद्दीन और उसकी टीम ने आरोपी की टैक्सी बुक की थी। सफर के दौरान टीम ने अपने महंगे उपकरणों की जानकारी ड्राइवर से साझा की। आर.के.पुरम में सीएनजी भरवाने के बहाने आरोपी ने सबको नीचे उतार दिया और कार समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गया।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी को सरिता विहार से दबोच लिया। पुलिस ने चोरी किया गया पूरा सामान और वाहन भी बरामद कर लिया है। आरोपी योगेश 10वीं पास है और पहले ग्रोसरी डिलीवरी बॉय का काम करता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’