10 साल से फरार ठग आखिरकार क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, पत्नी के साथ मिलकर लोगों को लगाया था करोड़ों का चूना

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो पिछले 10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा देकर फरार चल रहा था। आरोपी की पहचान अरुण शर्मा के रूप में हुई है, जो दिल्ली के बुढ़ विहार इलाके का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक अरुण शर्मा के खिलाफ केएन कटजू मार्ग थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज था और अदालत ने उसे 2015 में भगोड़ा घोषित कर दिया था।

पुलिस जांच के अनुसार साल 2014 में अरुण शर्मा ने आर्थिक तंगी से जूझते हुए रोहिणी सेक्टर 16 स्थित अपने मकान को 65 लाख में बेचने का सौदा किया था। उसने 15 लाख रुपये एडवांस लेकर मकान किसी और को बेच दिया और पत्नी समेत फरार हो गया। केस दर्ज होने के बाद वह जांच में शामिल नहीं हुआ और कोर्ट ने उसे और उसकी पत्नी दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया।

क्राइम ब्रांच की उत्तरी रेंज-1 टीम ने इंस्पेक्टर अजय शर्मा के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी निगरानी और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिये सुराग जुटाए। जांच में पता चला कि अरुण शर्मा दिल्ली से भागकर गुजरात के वडोदरा में रह रहा था और वहां भी मासूम लोगों को ठग रहा था। हाल ही में उसके दिल्ली लौटने की खबर मिलते ही पुलिस टीम ने कृष्ण विहार में उसके नए किराये के ठिकाने पर छापा मारकर उसे धर दबोचा।

गिरफ्तारी के वक्त उसने अपना जुर्म कबूलने से इनकार किया, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने सच उगल दिया। अरुण राजस्थान में पला-बढ़ा था और पहले करोल बाग के टैंक रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। व्यापार में घाटा होने के बाद उसने लोगों से पैसा उधार लिया लेकिन जब कर्ज चुकाना मुश्किल हुआ तो उसने ठगी का रास्ता पकड़ लिया। दिल्ली ही नहीं, गुजरात में भी उसने कई लोगों से लाखों की ठगी की और अब भी कई लोग उसके पैसे के लिए भटक रहे हैं।

पुलिस अब उसकी पत्नी और उसके नेटवर्क में शामिल बाकी लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इतने साल से फरार चल रहे ठग की गिरफ्तारी proclaimed offenders के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    160 विद्यार्थियों एवं 3 संकाय सदस्यों ने अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क, गुरुग्राम में आयोजित इको-ट्रेल शिक्षा एवं जागरूकता भ्रमण में भाग लिया। यह भ्रमण के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय की इन्वायरॉन्मेंट क्लब द्वारा…

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    (दक्षिण-पूर्व जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित) युवा नागरिकों में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    • By Leema
    • April 12, 2026
    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    • By Leema
    • April 11, 2026
    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    • By Leema
    • April 11, 2026
    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग

    • By Leema
    • April 11, 2026
    हाईटेक पुलिसिंग की ओर दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम: 458 अधिकारियों को डिजिटल जांच की विशेष ट्रेनिंग