10 लाख की लूट में वांछित आरोपी राहुल गिरफ्तार, सीसीटीवी और खुफिया निगरानी से क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता

दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल को रोहिणी के डी-मॉल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल 21 मई को साउथ रोहिणी इलाके में हुई लूट की वारदात में शामिल था, जिसमें एक सीए फर्म के कर्मचारी से हथियारबंद बदमाशों ने कैश से भरा बैग लूट लिया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात में दो बाइकों पर सवार कुल सात आरोपी शामिल थे। राहुल ने लूट के दौरान बाइक चलाई थी, जबकि उसके साथी जतिन तिवारी ने बैग छीना था। इससे पहले इस केस में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, लेकिन राहुल लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

20 जून को क्राइम ब्रांच की टीम को राहुल के डी-मॉल, सेक्टर-3 रोहिणी में होने की सूचना मिली, जहां टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। पहले तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन सिपाही मनोज ने दौड़कर उसे धर दबोचा।

पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसे इस कैश की जानकारी योगेंद्र नाम के व्यक्ति से मिली थी, जो पहले उसी सीए फर्म में काम करता था। फिलहाल पुलिस उससे जुड़ी और जानकारी जुटा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन