110 से ज्यादा वारदातों में शामिल अंतरराज्यीय डकैत नजीर उर्फ सिकंदर गिरफ्तार

दिल्ली। दक्षिणी रेंज क्राइम ब्रांच, मालवीय नगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी और भगोड़े नजीर उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नजीर पर दिल्ली और मुंबई में कुल 110 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली में चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े पांच मामलों में वह अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था और पिछले एक साल से फरार था।

क्राइम ब्रांच ने सक्रिय अपराधियों के सत्यापन अभियान के दौरान नजीर का सुराग लगाया। जांच में पता चला कि नजीर उर्फ सिकंदर दिल्ली और मुंबई में बंद मकानों को निशाना बनाकर अकेले ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता था, ताकि किसी को भनक न लगे और गिरफ्तारी से बचा रहे। मुंबई में वह नजीर के नाम से नहीं बल्कि सिकंदर नाम से वारदात करता था और मालाड, ठाणे इलाकों में 11 से ज्यादा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसीपी गिरीश कौशिक की देखरेख में इंस्पेक्टर अजीत कुमार और उनकी टीम ने दिल्ली-एनसीआर में लगातार निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाकर नजीर को जहांगीरपुरी इलाके से धर दबोचा। पूछताछ में नजीर ने खुलासा किया कि वह सिर्फ पांचवीं कक्षा तक पढ़ा था और 2008 में जहांगीरपुरी थाने में डकैती की तैयारी के केस में पहली बार गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद से ही वह लगातार चोरी, डकैती और हथियारों से जुड़े मामलों में सक्रिय रहा।

नजीर के खिलाफ दिल्ली के कालकाजी, राजौरी गार्डन, मंगोलपुरी और मौर्य एन्क्लेव थानों में कई केस दर्ज हैं। अब क्राइम ब्रांच ने संबंधित पुलिस थानों को आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दे दी है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है ताकि और भी सुराग मिल सकें।

अडित्य गौतम, उपायुक्त अपराध शाखा दिल्ली ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन