12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया हत्या के प्रयास का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के केशव पुरम इलाके में हुए हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले को पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझा लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें भोलू उर्फ श्याम, लक्ष्मण और करण उर्फ केडी शामिल हैं, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

28 मार्च को लॉरेंस रोड इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई थी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पीड़ित अब्दुल रहमान ने चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और छापेमारी कर आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एक चाकू और एक डंडा बरामद किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुके हैं। भोलू उर्फ श्याम पर 9 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि लक्ष्मण और करण भी पहले कानून की गिरफ्त में आ चुके हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ