12 घंटे में सुलझा मधु विहार का सनसनीखेज़ मर्डर केस, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मधु विहार इलाके में हुए एक ट्रांसजेंडर की बेरहमी से हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रेहान उर्फ इक्‍का (19) और मोहम्मद सर्वर (20) के रूप में हुई है। दोनों को क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने ईस्ट दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन और शकरपुर फ्लाईओवर के पास से देर रात ऑपरेशन में दबोचा।

घटना 4 अगस्त 2025 की है, जब मधु विहार थाना क्षेत्र के टेल्को टी-पॉइंट के पास नाले के किनारे झाड़ियों में ट्रांसजेंडर करण उर्फ अन्नू की लाश मिली थी। जांच में सामने आया कि पीड़ित की चाकू से बेरहमी से हत्या की गई थी। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम एसआई मोहित असीवाल, एसआई दिनेश, एएसआई दीपक कुमार, एचसी करमजीत और एचसी अजय यादव के साथ लगातार छापेमारी कर रही थी।

आधी रात के करीब, टीम को पुख्ता सूचना मिली कि दोनों आरोपी लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास देखे गए हैं। मौके पर घेराबंदी कर करीब 1 बजे दोनों को धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

जांच में खुलासा हुआ कि रेहान और मृतक करण पिछले चार महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। इस दौरान रेहान पीड़ित से पैसों की मांग करता रहता था, जिससे उनके बीच विवाद बढ़ गया। जब करण ने दूरी बनानी शुरू की, तो रेहान ने इसे विश्वासघात समझा और गुस्से में अपने साथी मोहम्मद सर्वर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस ने दोनों को विधि अनुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की तैयारी कर ली है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार