15 साल बाद पकड़ा गया घोषित अपराधी, दिल्ली पुलिस की PO टीम की बड़ी सफलता

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट AATS की PO टीम ने 15 साल से फरार चल रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी विशाल उर्फ विक्की को 2010 में तिस हजारी कोर्ट ने घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया था। वह रूप नगर थाने में दर्ज स्नैचिंग के एक मामले में वांछित था और पिछले 15 सालों से अलग-अलग जगहों पर छिपकर पुलिस से बच रहा था।

ACP ऑपरेशंस अनिल कुमार के निर्देशन में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की देखरेख में एक टीम बनाई गई, जिसमें हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश डागर, हेड कांस्टेबल पुनीत मलिक और कांस्टेबल राहुल शामिल थे। टीम ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए गुप्त सूत्रों की मदद ली। 11 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि विशाल कड़कड़डूमा स्थित BSES ऑफिस के पास मिलने वाला है। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वहां जाल बिछाया और दोपहर के समय उसे धर-दबोचा।

विशाल उर्फ विक्की पर स्नैचिंग, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज थे। उसने दिल्ली के कई इलाकों जैसे गाजीपुर, मधु विहार, शाहदरा, ज्योति नगर, वेलकम, दरियागंज, पटेल नगर, कश्मीरी गेट और सराय रोहिल्ला में अपराध किए थे। इतने लंबे समय तक पुलिस को चकमा देने के बाद आखिरकार उसकी फरारी समाप्त हुई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना तिमारपुर में BNSS की धारा 35.1 (D) के तहत दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। इस सफलता पर डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार