18 मामलों में शामिल चोर गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद

दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी पुलिस चौकी ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है, जो पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के 18 मामलों में शामिल रह चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहित उर्फ गोलू (24), निवासी श्रद्धानंद कॉलोनी, भलस्वा डेयरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस को आरोपी के पास से ₹10,000 नकद, शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन और एक चोरी की स्कूटी भी बरामद हुई है। आरोपी ने दुकान में सेंधमारी कर लगभग 2.18 लाख रुपये की चोरी की थी, जिसकी रिपोर्ट 6 जून को दर्ज कराई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर विजय शनवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर मुकरबा चौक के पास से आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया और उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन व नकदी भी बरामद हुई।

गहन जांच में यह भी सामने आया कि बरामद स्कूटी प्रशांत विहार थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी जल्दी पैसा कमाने और नशे की लत के चलते लगातार अपराधों को अंजाम दे रहा था। पुलिस अब आरोपी के अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी और अपराध के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण है।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’