2 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में सभी पत्रकार संगठन एकजुट होकर करेंगे आंदोलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर लगातार हो रहे उत्पीड़न और पत्रकारिता पर बढ़ते हमलों के विरोध में राज्य के विभिन्न पत्रकार संगठनों ने मिलकर बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। शनिवार, 14 सितंबर को रायपुर में हुई एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक में करीब 20 पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों और झूठे मुकदमों के साथ-साथ जानलेवा हमलों के खिलाफ ठोस समाधान निकालना था।

बैठक में सभी उपस्थित पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ पत्रकारों ने शासन, प्रशासन, राजनीतिज्ञों, और माफियाओं पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने पत्रकारिता पर हो रहे हमलों पर गहरा रोष व्यक्त किया और एकजुट होकर पत्रकारों के हित में निर्णायक संघर्ष लड़ने का संकल्प लिया।

पत्रकार हितों के लिए संयुक्त समिति का गठन

बैठक के दौरान, सभी पत्रकार संगठनों ने सर्वसम्मति से एक “संचालक समिति” का गठन किया, जो पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी और हर संघर्ष में एकजुट होकर मोर्चा संभालेगी। इस समिति का उद्देश्य पत्रकारों के खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ना है।

बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित कराने, पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना, स्वास्थ्य सुविधाओं और दुर्घटना बीमा जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, छोटे और मझोले अखबारों को चलाने में आ रही वित्तीय समस्याओं, विज्ञापन बंद होने, और पत्रकारों की मान्यता के सरलीकरण पर भी चर्चा हुई। सभी संगठनों के प्रमुखों ने अपने विचार रखे और इन मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की।

2 अक्टूबर को एकजुटता का प्रदर्शन

इस संयुक्त बैठक में यह तय किया गया कि आगामी 2 अक्टूबर 2024 को रायपुर में “पत्रकारिता संकल्प” सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में राज्य भर से विभिन्न स्थानों के पत्रकार बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे और एकजुटता दिखाते हुए पत्रकारों की आवाज को बुलंद करेंगे। सभी पत्रकार संगठनों ने इस आंदोलन में अपना समर्थन दिया है और इसे पूरी ताकत के साथ लड़ने का संकल्प लिया है।

इस बैठक में कई प्रमुख पत्रकार संगठनों के नेता और वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए। प्रमुख नामों में बैठक के संयोजक सुधीर तंबोली आजाद, पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त मोर्चा के संयोजक कमल शुक्ला, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन से यास पाठक और शिवशंकर सोनपिपरे, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पीसी रथ, छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ से प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ से प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार शर्मा, और कई अन्य वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे। 2 अक्टूबर को रायपुर में होने वाली “पत्रकारिता संकल्प” सभा पत्रकारों के लिए एक निर्णायक कदम साबित होगी, जहां सभी पत्रकार एक मंच पर आकर अपनी आवाज उठाएंगे।

  • Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान