20 हजार के इनाम वाली लापता युवती निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद

दक्षिणी रेंज क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 20 हजार रुपये इनामी एक लापता युवती को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की 26 वर्षीय युवती घरेलू कामकाज के लिए दिल्ली आई थी, लेकिन एक दिन बाद ही वह गायब हो गई। पहले अशोक विहार थाने को सूचना दी गई और फिर उसे बुढ़पुर, अलीपुर स्थित ‘अपना घर आश्रम’ में रखा गया।

1 फरवरी 2025 को ‘अपना घर आश्रम’ द्वारा पुनः उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अलीपुर थाने में दर्ज कराई गई। लंबे समय तक तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो दिल्ली पुलिस आयुक्त द्वारा ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया।

सात जून को महिला कांस्टेबल आरती और ममता ने इस मामले में अहम सुराग हासिल किया और इंस्पेक्टर सतीश मलिक के मार्गदर्शन में तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सकुशल खोज निकाला। उसकी पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी गई और आश्रम सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया।

इस सराहनीय कार्य के लिए डीसीपी क्राइम आदित्य गौतम ने टीम को बधाई दी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन