21 साल बाद कातिल गिरफ्तार: पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को क्राइम ब्रांच ने लखनऊ से दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को 21 साल पुराने हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करीब दो दशकों तक पुलिस को चकमा देते हुए नई पहचान बनाकर छुपा बैठा आरोपी वीरपाल उर्फ मइजू आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया।

60 वर्षीय वीरपाल, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का रहने वाला है, 2004 में अपनी पत्नी की हत्या के बाद से फरार था। पुलिस रिकॉर्ड में वह घोषित उद्घोषित अपराधी था और इस दौरान उसने अपनी पहचान बदलकर लखनऊ में विजय उर्फ रामदयाल के नाम से नया जीवन शुरू कर लिया था।

22 सितंबर 2004 को जहांगीरपुरी थाने में वीरपाल के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ था। घटना के मुताबिक वीरपाल ने अपने भाई सुरेश उर्फ सैजू के साथ मिलकर अपनी दूसरी पत्नी और बेटे पर जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद आरोपी अपने किराये के कमरे से भाग गया। पुलिस को कमरे में खून से लथपथ महिला का शव मिला था, वहीं घायल बच्चे को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी जान बच गई। बच्चे के बयान पर ही वीरपाल और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

मामले में वीरपाल का भाई सुरेश कुमार गिरफ्तार होकर 2007 में उम्रकैद की सजा काट रहा है और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं वीरपाल फरार होकर लखनऊ में पहचान छुपाकर मजदूरी कर रहा था। इस दौरान उसने फर्रुखाबाद में अपनी पुश्तैनी जमीन भी बेच दी और गांव से हर संपर्क तोड़ लिया ताकि पुलिस उसकी तलाश न कर सके। इतना ही नहीं, फरारी के दौरान उसने तीसरी शादी भी कर ली और उसके तीन बेटियां हैं।

क्राइम ब्रांच की NDR यूनिट ने इंस्पेक्टर विवेक मलिक के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर इमरान खान, देवी दयाल, गुरमीत, उमरदीन और हेड कांस्टेबल रामनरेश की टीम बनाकर तकनीकी निगरानी के साथ मैन्युअल खुफिया सूचना जुटानी शुरू की। आखिरकार पुख्ता सूचना के आधार पर लखनऊ में उसके ठिकाने पर दबिश दी गई और वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

क्राइम ब्रांच की इस गिरफ्तारी से 21 साल से अधूरा पड़ा एक हत्या का मामला अपने अंजाम तक पहुंचने की ओर बढ़ गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    शाहदरा जिले के जगतपुरी थाना पुलिस ने चोरी के वाहनों के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की गाड़ियों को खरीदकर उनके…

    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। पर्यावरण मंत्री Manjinder Singh Sirsa ने रियल-टाइम सोर्स अपॉर्शनमेंट स्टडी को जल्द शुरू करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    • By Leema
    • April 22, 2026
    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    • By Leema
    • April 22, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 22, 2026
    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    • By Leema
    • April 21, 2026
    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास