24 घंटे में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: चाकू से हमला कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली में रात के अंधेरे में चाकू से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। Delhi Police की स्पेशल स्टाफ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और मधु विहार थाने की संयुक्त टीम ने इस मामले में तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना 2-3 अप्रैल की दरम्यानी रात की है, जब स्कूटी सवार दो बदमाशों ने घातक हथियार के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की स्कूटी, वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू और आठ चोरी/छीनझपट के मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में 27 वर्षीय अजहर भी शामिल है, जबकि बाकी तीन नाबालिग हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने उसी रात मधु विहार, मंडावली, कनॉट प्लेस और गाजियाबाद में भी कई वारदातों को अंजाम दिया था। बरामद स्कूटी भी गीता कॉलोनी इलाके से चोरी की गई थी।

डीसीपी ईस्ट Rajeev Kumar ने बताया कि पुलिस की तेज कार्रवाई और तकनीकी निगरानी के चलते यह केस जल्दी सुलझाया गया। फिलहाल पुलिस अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व