24 घंटे में चोरी का केस सुलझा, सीसीटीवी और स्थानीय खुफिया जानकारी से पकड़ा गया आरोपी


दिल्ली पुलिस की सब्ज़ी मंडी थाना टीम ने अपनी त्वरित कार्रवाई से एक चोरी के मामले का खुलासा महज़ 24 घंटे में कर दिया। तिलक हज़ारी कोर्ट परिसर में हुई एलईडी लाइट चोरी के इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से धर-दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन चोरी की हुई एलईडी लाइटें भी बरामद की हैं।

मामला 25 सितंबर का है, जब शिकायतकर्ता मोहम्मद आरिफ अली, जो एक टेंपो चालक हैं और पोर्टर ऐप के लिए काम करते हैं, नोएडा से चार कार्टन एलईडी लाइट्स लेकर दिल्ली के गोखले मार्केट, तिलक हज़ारी पहुंचे थे। जैसे ही वे ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर से बिल्टी लेने गए, तभी किसी ने उनके टेंपो से दो कार्टन एलईडी लाइट्स चोरी कर लीं और फरार हो गया। इस संबंध में 4 अक्टूबर को ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज की गई।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए, इंस्पेक्टर बनवारी लाल (एसएचओ, पीएस सब्ज़ी मंडी) के नेतृत्व में एसआई तसवीर माथुर (इंचार्ज पीपी तिलक हज़ारी कोर्ट) की देखरेख में हेड कांस्टेबल नरेश, हेड कांस्टेबल इक़बाल और कांस्टेबल विकास की टीम गठित की गई। एसीपी सदर बाज़ार सुश्री विदूषी कौशिक के मार्गदर्शन में टीम ने जांच शुरू की।

टीम ने घटना स्थल और आस-पास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई जो चोरी करता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने अपने गुप्त सूत्रों को सक्रिय किया और लगातार प्रयासों के बाद 5 अक्टूबर की शाम तिलक हज़ारी इलाके से 22 वर्षीय आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन एलईडी लाइट्स और वह कपड़े भी बरामद किए गए जो उसने वारदात के समय पहने थे।

पूछताछ में गोलू ने कबूल किया कि उसने लगभग 10 दिन पहले टेंपो से दो कार्टन एलईडी लाइट्स चोरी की थीं। कुछ लाइट्स उसने राह चलते लोगों को बेच दीं और जो पैसा मिला, उसे नशे में उड़ा दिया। गोलू नशे का आदी है और बीते कई वर्षों से चोरी व जेबकटी जैसी वारदातों में शामिल रहा है। वह बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है और पिछले 4-5 सालों से पुल मिठाई, लाहौरी गेट इलाके में रह रहा था।

दिल्ली पुलिस अब बाकी चोरी की गई लाइट्स की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। सब्ज़ी मंडी थाने की इस तत्पर कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच पाना नामुमकिन है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार