24 घंटे में पुलिस ने चोर को दबोचा — चोरी हुआ लैपटॉप और बिना नंबर की बाइक बरामद

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक शातिर चोर को वारदात के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि कुमार (32 वर्ष), निवासी स्टूडियो अपार्टमेंट, सेक्टर 16B द्वारका के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी किया हुआ HP लैपटॉप और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल उसने चोरी की वारदात को अंजाम देने में किया था।

मामला 13 मई 2025 को दर्ज हुआ था, जब मुनिरका निवासी उमेश चंद्र यादव ने पुलिस को सूचना दी कि 9 मई की सुबह उनके घर से HP और ASUS कंपनी के दो लैपटॉप चोरी हो गए हैं। शिकायत मिलते ही थाना किशनगढ़ पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल दीप विजय, सतवीर, बिरेंद्र और कांस्टेबल सचिन शामिल थे। टीम की निगरानी इंस्पेक्टर श्री निवास और एसीपी रणबीर सिंह कर रहे थे।

जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। उसकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी, लेकिन हैंडल पर एक लाल रंग की पूजा की चुन्नी बंधी थी, जिससे उसकी पहचान करना संभव हो सका। पुलिस ने तकनीकी निगरानी शुरू की और सभी पिकेट पॉइंट्स व बीट स्टाफ को सतर्क किया गया।

14 मई को शिकायतकर्ता को अपने चोरी हुए लैपटॉप पर कुछ ऐप्स जैसे MS-Office एक्टिव होने की सूचना मिली, जिसकी लोकेशन द्वारका सेक्टर-16 के आसपास पाई गई। क्षेत्र काफी बड़ा होने के कारण टीम ने रणनीति बनाकर अलग-अलग दिशाओं में तलाशी अभियान चलाया। बाजारों, पार्कों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आखिरकार आरोपी रवि कुमार को उसके घर से धर दबोचा गया।

पूछताछ में रवि ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि HP लैपटॉप उसने ककरोला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के पास एक दुकान ‘ग्लोबल टेक्नोलॉजी’ को बेच दिया, जबकि ASUS लैपटॉप को कैशिफाई के माध्यम से ऑनलाइन बेचा। उसके बताए अनुसार ही अपराध में प्रयुक्त हीरो मोटरसाइकिल और HP लैपटॉप बरामद किए गए। ASUS लैपटॉप की बरामदगी के लिए कैशिफाई को नोटिस जारी किया गया है।

फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने पुलिस टीम की तत्परता और कड़ी मेहनत की सराहना की है। इस गिरफ्तारी से न केवल चोरी का मामला सुलझा है बल्कि इलाके में सक्रिय चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस को अहम सुराग भी मिले हैं।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ