3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छीना गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और अन्य सबूत भी बरामद कर लिए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही स्नैचिंग के कुल 6 मामलों का खुलासा हुआ है।

घटना 26 अप्रैल 2026 की है, जब बुराड़ी निवासी एक व्यक्ति ऑस्कर पब्लिक स्कूल, कौशिक एन्क्लेव के पास फोन पर बात कर रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश उसका Vivo मोबाइल छीनकर स्वारूप नगर की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही बुराड़ी थाना पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इंस्पेक्टर गिरीश चंदर रतूड़ी के नेतृत्व में गठित टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों आरोपी साफ नजर आए। फुटेज से बाइक का नंबर ट्रेस कर पुलिस आरोपी विशाल तक पहुंची, जबकि मुखबिरों की मदद से दूसरे आरोपी सचिन की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कुछ ही घंटों में दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने न सिर्फ इस वारदात में अपनी संलिप्तता कबूली, बल्कि बुराड़ी, वजीराबाद और तिमारपुर इलाके में हुई 5 अन्य स्नैचिंग घटनाओं में भी शामिल होने का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। छीने गए मोबाइल फोन राह चलते लोगों को बेच देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में सचिन (30) एक शातिर अपराधी है, जो पहले भी 14 मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि विशाल (26) रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता था लेकिन कमाई से असंतुष्ट होकर अपराध की राह पर चल पड़ा।

पुलिस अब दोनों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इनके नेटवर्क और अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद