30 लाख की ठगी का खुलासा, फर्जी सोना बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की एंटी-स्नैचिंग सेल ने एक बड़े ठगी के मामले में सफलता हासिल करते हुए 59 वर्षीय मोहन राय को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक कारोबारी से 30 लाख रुपये की ठगी की थी।

घटना 20 नवंबर 2024 की है, जब हार्डवेयर व्यापारी रमेश शर्मा ने गौरोव सोनी को सुनहरे रंग के दो मोती दिखाए, जिनकी जांच करने पर वे 78% शुद्ध सोने के निकले। कुछ दिनों बाद, रमेश शर्मा को वही लोग मिले, जो खुद को परिवार बता रहे थे—एक महिला और दो पुरुष (पिता-पुत्र)। उन्होंने बताया कि खुदाई में मिले सोने को वे बेचना चाहते हैं।

26 नवंबर को सोने का सौदा 80 लाख रुपये में तय हुआ। गौरोव सोनी ने बाजार से 30 लाख रुपये उधार लेकर अग्रिम राशि के तौर पर दिए और बाकी पैसे असली सोना मिलने के बाद देने की बात तय हुई। लेकिन जब उन्होंने दिया गया ‘रानी हार सेट’ जांचा, तो उसमें सोने का नामोनिशान नहीं था। ठगी का एहसास होते ही जब उन्होंने उन लोगों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनके फोन बंद मिले।

पीड़ित गौरोव सोनी ने 25 दिसंबर 2024 को पालम विलेज थाने में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन ठगों का कोई सुराग नहीं मिला। 8 फरवरी 2025 को मामला एंटी-स्नैचिंग सेल को सौंपा गया। इंस्पेक्टर हरी सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने सैकड़ों मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली और गुप्त जानकारी जुटाई। आखिरकार 3 मार्च को मुख्य आरोपी मोहन राय को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह ठगी उसने अपने साथी बाबू लाल और लक्ष्मी के साथ मिलकर की थी। लक्ष्मी ने नकली सोने का हार उपलब्ध कराया था, जबकि मोहन राय को इस ठगी में 9.5 लाख रुपये मिले थे।

पुलिस ने अब तक 1.70 लाख रुपये बरामद किए हैं और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व