32 मामलों में वांछित घोषित अपराधी गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुल्तानपुरी निवासी कुख्यात अपराधी हनी उर्फ अजय को इंटर-स्टेट सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। हनी 32 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिसमें लूट, चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के केस शामिल हैं। वह थाना सुल्तानपुरी का घोषित बदमाश और लंबे समय से फरार चल रहा था।

वर्ष 2018 में जनकपुरी थाने में दर्ज एक लूट के मामले में कोर्ट में पेश न होने के कारण उसे घोषित अपराधी घोषित किया गया था। उस केस में हनी ने अपने साथी के साथ मिलकर बस में एक व्यक्ति को चाकू की नोक पर लूट लिया था। हालांकि, मौके पर ही लोगों ने दोनों को पकड़ लिया था। लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद हनी फरार हो गया और कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।

टीम को सूचना मिली कि वह सुल्तानपुरी के जगदामा मार्केट में किसी वारदात की योजना बना रहा है। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह पांचवीं कक्षा से ही पढ़ाई छोड़ चुका था और नशे की लत व जुर्म की दुनिया में तेजी से घुस गया था। उसका आपराधिक इतिहास 2013 से शुरू हुआ था जब उसने मोबाइल के लिए एक शख्स को चाकू मार दिया था।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अपराधियों को एक सख्त संदेश गया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं