3282 करोड़ ड्रग्स पर प्रहार: 2024 में दिल्ली पुलिस की दमदार उपलब्धियाँ

दिल्ली पुलिस ने अपने 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपनी कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दिशा में उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने बताया कि 2024 में दिल्ली पुलिस ने 10,900 नई भर्तियां पूरी की हैं और अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 2024 में गंभीर अपराधों में 4% की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि लूट, झपटमारी और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामलों में भी कमी आई है। साथ ही, पुलिस बल के सदस्यों ने 3282 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त कर नष्ट की और नशामुक्ति अभियान को और तेज किया।

दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए IFSO यूनिट के जरिए डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान एक विशेष नाट्य मंचन भी किया गया, जिसमें बताया गया कि कैसे साइबर ठग आम लोगों को पैसों के लालच या डिजिटल गिरफ्तारी के डर से ठगते हैं।

महिला एवं बाल सुरक्षाको लेकर भी दिल्ली पुलिस ने कई विशेष पहल की हैं। पुलिस परिवारों के लिए ‘स्मिता’ थेरेपी सेंटर की शुरुआत की गई, जहां 52 विशेष जरूरत वाले बच्चों की देखभाल की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के बेहतरीन कार्य को मान्यता देते हुए 78वें स्थापना दिवस पर 44 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं, अंबेडकर नगर पुलिस स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया और कृति नगर व जामा मस्जिद थाने को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला।

  • Leema

    Related Posts

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार ने राजधानी में महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और आरामदायक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के मकसद से सिर्फ़ महिलाओं के लिए समर्पित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार