35 से अधिक मामलों में शामिल शातिर ‘बीसी’ अनवर उर्फ अन्नू गिरफ्तार, झपटा गया पर्स बरामद

द्वारका जिले के थाना बिंदापुर पुलिस ने स्नैचिंग और चोरी की वारदातों में सक्रिय कुख्यात अपराधी अनवर उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी थाना बिंदापुर का सूचीबद्ध ‘बैड कैरेक्टर’ (बीसी) है और उसके खिलाफ स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के 35 से अधिक मामले दर्ज हैं।

मामला 7 फरवरी 2026 की सुबह का है, जब सेक्टर-6, नानक नगर निवासी अमनदीप ने थाना बिंदापुर पहुंचकर शिकायत दी कि उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास काले रंग की जैकेट पहने एक युवक ने उसका पर्स झपट लिया और फरार हो गया। शिकायत के आधार पर एफआईआर संख्या 104/26 भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश सांगवान के नेतृत्व और एसीपी डाबरी राजकुमार के पर्यवेक्षण में हेड कांस्टेबल नीरज, कांस्टेबल राजेश डागर, राहुल और राजपाल की टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध की पहचान अनवर उर्फ अन्नू के रूप में हुई, जो पहले से ही थाना बिंदापुर का घोषित बीसी है।

लगातार निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 10 फरवरी 2026 को आरोपी को उत्तम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर झपटा गया पर्स, उसमें रखे दस्तावेज और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बेरोजगार है और नशे का आदी है। अपनी लत पूरी करने के लिए वह चोरी और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय स्नैचिंग गिरोहों पर अंकुश लगेगा।

फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है। द्वारका जिला पुलिस की इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सक्रिय अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून से बच निकलना अब आसान नहीं है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार