36 घंटे में मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: 14 साल का नाबालिग आरोपी और रिसीवर गिरफ्तार, iPhone-14 Pro बरामद

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में महिला यात्री से मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को दिल्ली पुलिस ने महज़ 36 घंटे के भीतर सुलझा लिया। इस मामले में एक 14 वर्षीय नाबालिग आरोपी (CCL) को पकड़ने के साथ ही छीना गया Apple iPhone-14 Pro भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मोबाइल को ठिकाने लगाने वाले 19 वर्षीय रिसीवर को भी गिरफ्तार किया है।

घटना 5 जनवरी 2026 की रात की है। शिकायतकर्ता 38 वर्षीय महिला, जो चांदनी चौक इलाके में एक कपड़ों की दुकान में सेल्स पर्सन के तौर पर काम करती हैं, काम खत्म कर ऑटो से अपने घर जा रही थीं। रात करीब 9 बजे SPM मार्ग पर अचानक एक लड़का ऑटो के पास आया और उनके हाथ से iPhone-14 Pro छीनकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर लाहौरी गेट थाने में ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO लाहौरी गेट इंस्पेक्टर योगेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच के साथ-साथ इलाके के 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध लड़का वारदात के बाद कुतुब रोड की ओर भागता नजर आया। स्थानीय सूचना तंत्र और गुप्त सूत्रों को सक्रिय किया गया।

लगातार प्रयासों के बाद 7 जनवरी 2026 की सुबह पुलिस ने नाबालिग आरोपी को उसके घर के पास से उस वक्त पकड़ लिया, जब वह एक और वारदात की तलाश में घूम रहा था। पूछताछ में उसने मोबाइल स्नैचिंग की बात कबूल की और बताया कि उसने छीना गया फोन अपने जान-पहचान के व्यक्ति प्रभाष कुमार को बेचने के लिए दे दिया था।

नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने उसी दिन लाहौरी गेट स्थित नोवेल्टी सिनेमा कॉम्प्लेक्स से प्रभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पीड़िता का Apple iPhone-14 Pro भी बरामद हुआ। पूछताछ में प्रभाष ने भी अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय प्रभाष कुमार बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला है, जो तीन महीने पहले काम की तलाश में दिल्ली आया था और निर्माण स्थल पर मजदूरी करता था। वहीं, 14 वर्षीय नाबालिग आरोपी स्थानीय निवासी है और नशे की लत के चलते जल्दी पैसे कमाने के लिए स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था।

दिल्ली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ पीड़िता को राहत मिली, बल्कि इलाके में सक्रिय मोबाइल स्नैचिंग गिरोह पर भी बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस का कहना है कि अपराध पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व