39 साल का कुख्यात ड्रग सप्लायर तुफान सिंह 17 महीने बाद दबोचा गया

दिल्ली पुलिस की एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 वर्षीय कुख्यात नशा तस्कर तुफान सिंह उर्फ डेल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस एनडीपीएस केस से जुड़ी है, जिसमें तुफान सिंह पिछले 17 महीने से फरार चल रहा था और अदालत से ‘घोषित अपराधी’ घोषित किया जा चुका था।

यह मामला 12 मार्च 2023 का है, जब एएनटीएफ ने विजय पार्क, मौजपुर निवासी मोहम्मद जाहिद को 500 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर 4.5 किलो हेरोइन, 3.4 किलो मिक्सिंग पाउडर, 935 ग्राम अमोनिया सॉल्यूशन, 5.5 किलो कलर, 6 अविल वायल, कैश ₹25,800 और ड्रग बनाने के उपकरण बरामद हुए थे। जांच में खुलासा हुआ कि जाहिद, मध्य प्रदेश के मंदसौर और राजस्थान के भवानी मंडी से कच्चा माल और रसायन मंगाता था। इन्हीं में से एक बड़ा सप्लायर तुफान सिंह था, जिसने जाहिद को हेरोइन बनाने की ट्रेनिंग भी दी थी।

जाहिद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई छापेमारी की, लेकिन तुफान सिंह भूमिगत हो गया। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट और धारा 82 के तहत कार्रवाई हुई। 30 जुलाई 2025 को हेड कांस्टेबल सोहनपाल को उसके मंदसौर में होने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर राकेश दुहान के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम ने गुप्त योजना बनाई और 31 जुलाई को मंदसौर के शामगढ़ में दबिश देकर तुफान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि तुफान सिंह 5वीं कक्षा से आगे नहीं पढ़ा और कम उम्र में ही गांव के नशा तस्करों के संपर्क में आ गया। उसके इलाके में कुछ लोग अफीम की वैध खेती करते हैं, जबकि कई अवैध ड्रग तस्करी में शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके बाकी नेटवर्क को भी ढूंढ रही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई फरार ड्रग तस्करों, पैरोल जम्पर्स और जमानत से भागे अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, ताकि कोई भी अपराधी कानून से बच न सके।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा