जन्मदिन पर वृद्धाश्रम पहुंचे डीसीपी, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

दिल्ली। शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आर.पी. मीणा का जन्मदिन इस वर्ष अनोखे और सामाजिक संदेश के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने कुल 55 केक काटकर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

जन्मदिन के अवसर पर डीसीपी आर.पी. मीणा ने औपचारिक समारोहों से अलग हटकर कृष्णा नगर स्थित एक वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लिया, उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान और सेवा को समाज का नैतिक दायित्व बताया।

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने डीसीपी मीणा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन को सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है।

शाहदरा जिले के विभिन्न इलाकों में दिनभर लोगों ने केक काटकर डीसीपी आर.पी. मीणा को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी उनकी कार्यशैली, जनसंपर्क और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की।

  • Related Posts

    गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ आज

    गाजियाबाद, 11 जुलाई। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और सामाजिक जुड़ाव को समर्पित माया अनुभूति फाउंडेशन द्वारा “माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)” का शुभारंभ आज 11 जुलाई 2026 को दोपहर…

    प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा की भावना को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि निःस्वार्थ सेवा मानवता की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ देश हर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ आज

    गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ आज

    प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा की भावना को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा की भावना को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    जन्मदिन पर वृद्धाश्रम पहुंचे डीसीपी, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

    जन्मदिन पर वृद्धाश्रम पहुंचे डीसीपी, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया