58 अवार्ड्स जीतने वाली फिल्म “नवरस कथा कोलाज” का ट्रेलर लॉन्च
पीएम मोदी को किया आमंत्रित

मुम्बई (अनिल बेदाग) : 58 नेशनल व इंटरनेशनल अवार्ड विनिंग निर्माता प्रवीण हिंगोनिया और एसकेएच पटेल की अपकमिंग हिंदी फीचर फिल्म “नवरस कथा कोलाज” का अद्भुत ट्रेलर मुम्बई के रेड बल्ब स्टुडियो में भव्य रूप से लॉंच किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी मौजूद थे। सामाजिक फ़िल्म “नवरस कथा कोलाज” के निर्माता निर्देशक ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि वह यह फ़िल्म देखें। साथ ही 18 अक्टूबर 2024 को देश की जनता से भी इस पिक्चर को सिनेमाघरों में देखने की अपील की। इस फ़िल्म में कई सामाजिक और महिलाओं के मुद्दे दर्शाए गए हैं। 
लेखक, निर्देशक और ऎक्टर प्रवीण हिंगोनिया ने इस फ़िल्म में 9 चुनौती भरे किरदार निभाकर कमल हासन और संजीव कुमार को ट्रिब्यूट पेश किया है। फिल्म ‘नया दिन नई रात’ में महान ऎक्टर संजीव कुमार ने 9 रोल जबकि कमल हासन ने फिल्म दशावतारम में 10 रोल अदा किया था।
इस फ़िल्म के कलाकारों में पठान फेम शाजी चौधरी, दयानंद शेट्टी, रेवती पिल्लई (कोटा फैक्ट्री फेम) पंचायत फेम सुनीता जी, दम लगा के हईशा फेम महेश शर्मा , प्राची सिन्हा, थ्री इडियट्स फेम आर्टिस्ट अमरदीप झा और उनकी बेटी श्रेया, जय शंकर त्रिपाठी, ईशान शर्मा,  स्वर हिंगोनिया का नाम उल्लेखनीय है। इस मौके पर चंबल इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में नवरस फ़िल्म को 3 अवार्ड मिले जिनमें बेस्ट फीचर फिल्म, सपोर्टिंग ऎक्ट्रेस रेवती पिल्लई और सपोर्टिंग ऎक्टर स्वर हिंगोनिया को दिया गया। स्वरध्रुपद प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को प्रवीण हिंगोनिया के साथ एसकेएच पटेल ने प्रोड्यूस किया है जबकि  सह निर्माता अभिषेक मिश्रा हैं।
प्रवीण हिंगोनिया ने कहा कि यह हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है। कश्मीर से लेकर ताजमहल तक पूरे भारत मे इसकी शूटिंग हुई है। नवरस कथा कोलाज में 5 गाने हैं। हमने एक ऐसी फ़िल्म बनाई है जिससे समाज मे कुछ परिवर्तन आए, लोगों को कुछ सीखने पर मजबूर कर दे। इस फ़िल्म के लिए काफी तैयारी की है। मेथड एक्टिंग की है। इस फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर करेंगे।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी