6 सितम्बर को रिलीज़ होगी फिल्म भरखमा; लव स्टोरी के साथ दबंग पुलिस ऑफिसर रोल में दिखेंगे श्रवण सागर कल्याण 

मुंबई /जयपुर(अनिल बेदाग) : राजस्थानी फिल्म भरखमा हाल ही में ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद 06 सितम्बर को रिलीज़ हो रही हैं जिसमें राजस्थानी सुपरस्टार श्रवण सागर कल्याण दबंग पुलिस ऑफिसर का रोल निभाते नजर आएंगे। 

भरखमा एस सागर द्वारा निर्देशित एक आगामी ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इसमें श्रवण सागर कल्याण, अंजलि राघव, राजवीर गुर्जर बस्सी, गरिमा कपूर, साहिल चंदेल, जितेंद्र चावड़ी, राज कसोट और विनोद पेंटर सहित अन्य कई कलाकारों ने अभिनय किया हैं। फिल्म के दो गाने मन्ने हो गयो हैं प्यार और दिल डिस्को करें भी रिलीज़ हो चुके हैं। 

फिल्म “भरखमा” की कहानी में नीलोफर और सागर के अमर प्रेम को दर्शाया गया है, जो इतिहास में अमर प्रेम कहानियों जैसे लैला-मजनू, शिरी-फरहाद और मूमल-महेन्द्र की तरह है। फिल्म में एक दबंग पुलिस ऑफिसर की कर्तव्यनिष्ठा और प्रेम के सच्चे स्वरूप को दिखाया गया है।

“भरखमा” दर्शकों को सिनेमा हॉल में आकर अपने सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आमंत्रित करती है, जहां वे सहनशील और अपने प्रिय सागर की कहानी देख सकते हैं।

श्रवण सागर कल्याण की पहली राजस्थानी फिल्म ‘म्हारो बीरो है घनश्याम’ और बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘द हीरो अभिमन्यु’ हैं। इसके अलावा सागर ‘पटेलन’, ‘दंगल’, ‘राजू राठौड़’, ‘पगड़ी’, ‘शंखनाद’, ‘आटा साटा’ और ‘बाहुबली (राजस्थानी)’ जैसी शानदार राजस्थानी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। फिल्म के मुख्य अभिनेता श्रवण सागर कल्याण और अंजलि राघव ने जनता से आह्वान किया की “फिल्म भरखमा 06 सितम्बर को पेन इंडिया रिलीज़ हो रही हैं।अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें। “

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व