600 KM पीछा कर पकड़ा गया सिरकटी लाश के मामले का मुख्य आरोपी, 4.5 साल से था फरार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की AHTU टीम ने एक खौफनाक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया है, जो पिछले साढ़े चार साल से कानून से बचता फिर रहा था। आरोपी सोनू उर्फ चिकू उर्फ मनोज को 2020 में पिता के इलाज के लिए अंतरिम जमानत मिली थी, जिसके बाद वह फरार हो गया और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

यह मामला 2016 के कंझावला थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक युवक की सिर कटी नग्न लाश मिली थी। जांच में सामने आया कि आपसी रंजिश में सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या की, उसे गोली मारी और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए।

इंस्पेक्टर मनोज दहिया की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के जरिए आरोपी को ट्रेस किया। आरोपी हर बार लोकेशन बदल रहा था और ट्रक चलाकर पहचान छिपा रहा था। टीम ने पंजाब, हिमाचल और हरियाणा में 600 किलोमीटर पीछा कर उसे पानीपत की एक पेंट फैक्ट्री से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की साजिश और अपने फरारी के दौरान की गतिविधियों को कबूल किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार