77वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियां पूरी

दिल्ली, 11 नवम्बर, 2024: आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास से ओतप्रोत 77वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 16 से 18 नवम्बर तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में आयोजित होने जा रहा है। समागम की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इस दिव्य आयोजन में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए प्रेम, ज्ञान और भक्ति का मिलन अनोखे रूप में देखने को मिलेगा।

इस भक्ति पर्व का दुनियाभर के श्रद्धालु उत्सुकता से इंतजार करते हैं। विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं के इस समागम में, अद्भुत बहुरंगी विविधता के साथ एकता का संदेश और विश्वबंधुत्व की भावना को उजागर किया जाता है। लाखों श्रद्धालु सतगुरु के दिव्य दर्शन और प्रवचनों का लाभ लेने के लिए इस आयोजन में सम्मिलित होंगे।

श्रद्धालुओं द्वारा पूर्ण समर्पण और सजगता के साथ समागम की तैयारियां की जा रही हैं। समागम स्थल पर विशाल पंडाल लगाए गए हैं और सभी भक्तों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। मंच पर होने वाले कार्यक्रमों को दिखाने के लिए पूरे परिसर में कई एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं, ताकि हर भक्त इन कार्यक्रमों का स्पष्ट रूप से आनंद ले सके।

प्रत्येक वर्ष मुंबई की गोपी एंड पार्टी टीम द्वारा निर्मित भव्य गेट इस आयोजन का एक खास आकर्षण होता है, जो उनकी कला और निष्ठा का प्रतीक है। इस गेट को देखकर श्रद्धालुओं में अपार प्रसन्नता का संचार होता है।

समागम स्थल को चार भागों – ए, बी, सी, और डी में विभाजित किया गया है। ‘ए’ भाग मुख्य सत्संग स्थल, निरंकारी प्रदर्शनी, सतगुरु के आशीर्वाद स्वरूप निरंकारी मंडल के कार्यालय, प्रकाशन, कैंटीन, सेवादल रैली स्थल और पार्किंग जैसी सुविधाओं से युक्त है। अन्य तीन भागों में भक्तों के लिए रिहायशी टेंट की व्यवस्था की गई है, जिसमें पानी, बिजली और स्वच्छता जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, समागम में स्वच्छता और लंगर की भी विशेष व्यवस्था है, जिसमें निरंकारी सेवादल अपनी सेवा दे रहे हैं।

निरंकारी मिशन के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि समागम की सभी व्यवस्थाएं सतगुरु माता जी के आशीर्वाद से हो रही हैं। सतगुरु माता जी का हमेशा यही प्रयास रहता है कि संत समागम में हर श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस आयोजन में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश हर ओर प्रकट हो रहा है। मानवता के इस महा आयोजन में सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।

  • Leema

    Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    गुवाहाटी में एनसीसी का विशेष संयुक्त सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षण सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोरगुवाहाटी/नई दिल्ली, राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन