9 मामलों में फरार घोषित अपराधी विनोद भारती गिरफ्तार

आरके पुरम थाना पुलिस ने 9 मामलों में फरार घोषित अपराधी विनोद भारती उर्फ वीबी गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 18 नवंबर 2020 को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। 65 वर्षीय विनोद भारती पहले सुल्तानपुरी में रहता था और बाद में कीर्ति नगर के मानसरोवर गार्डन में छिपा हुआ था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि उसने कई लोगों से कर्ज लिया था, लेकिन व्यापार में नुकसान के चलते चेक बाउंस हो गए। इस पर दिल्ली और हरियाणा में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए। 2010 में हरियाणा पुलिस ने उसे पकड़कर 52 दिन तक जेल में रखा था। दिल्ली में भी वह अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है।

विनोद भारती आज़ाद हिंद समाचार और दोस्त पुलिस मैगजीन का संपादक भी रह चुका है। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए कई बार अपना पता और फोन नंबर बदला। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दिया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल